इन फूड्स से होगी विटामिन D की कमी पूरी, हड्डियों मजबूत होंगी साथ ही कोरोना से बचेंगे

इन फूड्स से होगी विटामिन D की कमी पूरी, हड्डियों मजबूत होंगी साथ ही कोरोना से बचेंगे

सेहतराग टीम

शरीर के लिए विटामिन और मिनरल्स बहुत ही महत्वपूर्ण है। वहीं विटामिन कई तरह के होते है उनमें से विटामिन डी कई मायने में शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए विटामिन डी की आवश्यकता होती है। वहीं अगर विटामिन डी की कमी शरीर में हो गई है तो शरीर की हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। ऐसे में विटामिन डी की जरूरत को पुरा करने के लिए लोगों को सूर्य की रोशनी में बैठना जरूरी है। वहीं इसके अलावा अपने खान-पान में वो चीजें शामिल करना होगा जिसके प्रयोग से विटामिन डी की आवश्यकता पूरी हो सके। तो आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो विटामिन डी की कमी को दूर करते हैं।

पढ़ें- World Heart Day 2020: इस तरह अपने बीमार दिल को दें नया जीवन

अंडा भी खाएं

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि अंडे में भी विटामिन डी होता है। अंडे के सफेद वाले हिस्से में विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए आप अगर रोजाना एक अंडा भी खाएं तो आपको शरीर में विटामिन डी की कभी कमी नहीं होगी।

रोजाना पीएं गाय का दूध

दूध भी विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है। गाय का दूध सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही दूध में कैल्शियम भी होता है जो शरीर के लिए जरूरी होता है। अगर आप एक गिलास दूध पिएंगे तो उससे आपको विटामिन डी की एक चौथाई मात्रा मिल जाती है।

मशरूम

मशरूम में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी होता है। बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि अलग अलग किस्म के मशरूम में विटामिन डी की अलग अलग मात्रा होती है। ऐसे में अगर आप मशरूम का सेवन करें तो शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होगी। 

संतरा

वैसे तो कई फलों में विटामिन डी होता है। इन्हीं फलों में से एक फल संतरा है। संतरे में हड्डियों के मजबूत करने वाले खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। ये शरीर की एनर्जी और मजबूती देने के लिए जरूरी होता है। इसके साथ ही संतरे में विटामिन सी, फोलेट, पोटैशियम होता है। इसलिए अगर आप रोजाना एक गिलास संतरे का जूस पीएंगे तो आपके शरीर में कभी भी विटामिन डी की कमी नहीं होगी। अगर आपको बाजार में संतरा नहीं मिले तो आप बाजार से पैक्ड जूस खरीदकर पी सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

विश्व शाकाहार दिवस: कुदरत का वरदान है शाकाहारी भोजन, कोरोना से भी बचेंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।